अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई चैन माउंटेन मशीन और हाईवा जब्त

0
IMG-20260610-WA1926

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप और महासमुंद कलेक्टर  विनय लंगेह के कड़े निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों में संलिप्त एक भारी-भरकम चौन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को जब्त किया है।

टोल-फ्री नंबर पर मिली शिकायत के बाद एक्शन खनिज विभाग को टोल-फ्री नंबर के माध्यम से सूचना मिली थी कि बसना और सरायपाली क्षेत्रों में धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन और भंडारण किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने तत्काल छापेमारी की।

NTPC World Environment Day

23 हाईवा रेत का अवैध स्टॉक ग्राम खेमड़ा (बसना) स्थित एक फ्लाई ऐश ब्रिक्स (ईंट) निर्माण इकाई में जांच के दौरान लगभग 23 हाईवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया। मौके पर की गई शुरुआती जांच के बाद संबंधित भंडारणकर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रेत के वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए खनिज कार्यालय में तलब किया गया है।

जोंक नदी में रंगे हाथों पकड़े गए माफिया खनिज विभाग की टीम ने ग्राम लिलेशर और बोईरलामी क्षेत्र में औचक निरीक्षण (सरप्राइज इंस्पेक्शन) किया। इस दौरान बोईरलामी के पास बहने वाली जोंक नदी के भीतर अवैध रूप से खनिज का उत्खनन करते हुए एक चौन माउंटेन मशीन और एक हाईवा वाहन को रंगे हाथों पकड़ा गया। विभाग ने दोनों वाहनों को तुरंत जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए तेन्दुकोना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत होगी कार्रवाई खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि पकड़े गए मामलों में श्छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015श् के कड़े प्रावधानों के तहत नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए यह विशेष जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

प्रशासन का संकल्प खनिज विभाग की इस मुस्तैदी से साफ है कि जिला प्रशासन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और खनिज संपदा के अवैध दोहन को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस सफल कार्रवाई और जांच अभियान के दौरान सहायक खनिज अधिकारी  देवेंद्र साहू, खनिज निरीक्षक सुश्री मधुलिका मिंज सहित विभागीय अमला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!