मां शीतला मंदिर में माता जी का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम 15 से 17 जून तक

0
IMG-20260612-WA0535

लोरमी । नगर की वार्ड क्रमांक 4 में स्थित मां शीतला मंदिर का जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना का 15 से 17 जून तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिवस 15 जून सोमावार को कलश यात्रा, भव्य शोभा यात्रा, बेदी पूजनपूजन दिनांक 16 जून मंगलवार को अधिवास, नगर भ्रमण व 17 जून बुधवार को देव स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा का आयोजन सुबह 10 बजे से माता रानी कृपा तक किया जाएगा एवं रात्रि 9 बजे से मातारानी की जगराता कार्यक्रम रहेगा। साथ ही तीन दिवसीय जसगीत का आयोजन रहेगा। उक्त प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में महंत विवेक गिरी जी महाराज, उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संरक्षक श्री बजरंगबली अध्यक्षता महामाया देवी यजमान श्री गोपाल जी आचार्य हेमंत दुबे पुजारी सूरज महाराज जी के द्वारा किया जाएगा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं मूर्ति स्थापना के लिए शीतला मंदिर समिति एवं नगर वासियों के द्वारा तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!