पचपेड़ी थाना के नए भवन का एसपी रजनेश सिंह ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
थाना के रिकॉर्ड का किया निरीक्षण, शिकायतों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर; पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचपेड़ी,बिलासपुर । पचपेड़ी थाना परिसर में मंगलवार को नए थाना भवन का उद्घाटन बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, थाना स्टाफ, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और आसपास के गांवों के सरपंचों की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम में ग्रामीण एसपी मधुलिका सिंह, सीएसपी सुदीप सरकार, पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर, जनपद सभापति नरेंद्र नायक, जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, पचपेड़ी सरपंच चंद्रप्रकाश कुर्रे, व्यापारी संघ अध्यक्ष सुरेश खटकर, रमेश सूर्यकांत सहित आसपास के गांवों के सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
एसपी ने थाना के रिकॉर्ड का किया निरीक्षण
नए थाना भवन के उद्घाटन के दौरान एसपी रजनेश सिंह ने थाना के विभिन्न रिकॉर्ड की जांच कर उनका निरीक्षण किया। उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली और अभिलेखों का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों एवं थाना स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने पर जोर दिया।

ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
उद्घाटन के बाद एसपी रजनेश सिंह ने पुलिसकर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को अवगत कराना चाहिए। पुलिस विभाग आम जनता की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने थाना स्टाफ को भी आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार करने और उनकी समस्याओं के निराकरण पर ध्यान देने की बात कही।
शिकायतों का त्वरित निराकरण करने पर जोर
ग्रामीण एसपी मधुलिका सिंह ने नए थाना भवन के शुभारंभ पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थाना प्रभारी कमला पुसान ठाकुर ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या या घटना होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने थाना परिसर में जामुन एवं अमरूद सहित विभिन्न पौधे लगाए। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। नए थाना भवन के उद्घाटन से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय मजबूत करने की उम्मीद जताई गई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
