जिला पुलिस द्वारा किया गया बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा । पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में आज नवंबर को जांजगीर – चांपा पुलिस ने बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया है , इस दौरान प्रतिभावन छात्र / छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। पुलिस लाइन जांजगीर में आज बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्घाटन किया गया , जिसमें श्रीमती रेखा गढ़ेवाल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला , डीएसपी कविता ठाकुर , सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे , डीएसपी अजाक सतरूपा तारम एवं श्रीमती तानिया अनुरागी पांडेय , श्रीमती संगीता पांडेय , लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल काउंसलर परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर उपस्थित रहे। यह बाल सुरक्षा सप्ताह 14 नवंबर से 20 नवंबर तक चलेगा , जिसमें 14 नवंबर (प्रथम दिवस) – उद्घाटन समारोह और बच्चों का सम्मान , 15 नवंबर (द्वितीय दिवस) – स्कूलों में गुड टच-बैड टच / पॉक्सो एक्ट ,/ साइबर सुरक्षा की जानकारी , 16 नवंबर (तृतीय दिवस) – सार्वजनिक क्षेत्र में मानव तस्करी /बाल विवाह / बाल श्रम की जानकारी , 17 नवंबर (चतुर्थ दिवस) – बच्चो का पुलिस थाना / चौकी का भ्रमण / पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी , 18 नवंबर (पंचम दिवस) – बाल देखरेख संस्थानों में गुड टच-बैड टच / पॉक्सो एक्ट की जानकारी , 19 नवंबर (षष्टम दिवस) – छात्रावास / डॉरमिटरी में पौष्टिक आहार /नशा के दुष्प्रभाव की जानकारी और 20 नवंबर (सप्तम दिवस) – समापन समारोह / खेलकूल / निबंध / कविता / रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




