उरला से चोरी हुआ 15 लाख का ट्रक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260624-WA0899

CCTV फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने खिलावन पात्रे को दबोचा, चोरी का हाईवा ट्रक जब्त

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने उरला क्षेत्र से चोरी हुए करीब 15 लाख रुपए कीमत के हाईवा ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक जब्त कर लिया है। त्वरित कार्रवाई के लिए थाना उरला पुलिस की सराहना की जा रही है।

रायपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मनीराम यादव ने थाना उरला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह एसकेएस इस्पात प्रा. लि. में इलेक्ट्रिकल इंचार्ज के पद पर कार्यरत है। उनके नाम पर पंजीकृत Highva Truck ट्रक को चालक बजरंगबली मौर्या चलाता था।

NTPC World Environment Day

रिपोर्ट के अनुसार चालक ने 20 जून 2026 की शाम लगभग 7 बजे रोज की तरह ट्रक को जे ए फ्यूल्स के पास उरला क्षेत्र में खड़ा किया और घर चला गया। अगले दिन 21 जून की सुबह लगभग 9 बजे जब चालक वाहन लेने पहुंचा तो ट्रक अपने स्थान पर नहीं मिला। आसपास काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

शिकायत के आधार पर थाना उरला में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 284/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा ने अज्ञात आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने प्रार्थी और चालक से विस्तृत पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। मामले में मुखबिर भी सक्रिय किए गए। तकनीकी और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।

जांच के दौरान पुलिस ने उरला निवासी खिलावन पात्रे (29 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने ट्रक चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी खिलावन पात्रे, पिता पुन्नु राम पात्रे, निवासी अटल निवास कॉलोनी, पठरीडीह, उरला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया Highva Truck बरामद कर लिया। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है और चोरी जैसी वारदातों में शामिल अपराधियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!