वेनेजुएला में आए जोरदार भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, कहा- हरसंभव मदद को तैयार

0
pm-modi-expresses-1

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार तड़के वेनेजुएला में आए 7.1 तीव्रता के जोरदार भूकंप पर दुख जताया है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने भूकंप की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। उन्होंने मुश्किल समय में वेनेजुएला में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, वेनेजुएला में आए ज़बरदस्त भूकंप से हुई तबाही से मुझे गहरा दुख हुआ है। भारत की ओर से, मैं वेनेजुएला सरकार और वहां के उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। हम घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं और इस मुश्किल समय में प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। वेनेजुएला में गुरुवार तड़के 2 शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 थी, जिसका केंद्र राजधानी कराकस से करीब 160 किलोमीटर पश्चिम में था। इसके कुछ ही मिनट बाद 7.5 तीव्रता का एक और भूकंप आया, जिसका केंद्र मोरोन शहर के दक्षिण-पश्चिम में था। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप में कम से कम 10,000 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। देश में आपातकाल घोषित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!