पुणे हत्याकांड: केतन की हत्या के लिए मंगेतर सिया और उसके प्रेमी ने ऑनलाइन खोजे तरीके

0
ketan-agarwal-1


पुणे (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें सिया और चौधरी ने केतन को मारने के तरीकों को अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन खोजा था। घटना वाले दिन सिया और चौधरी लोहागढ़ किले जाने से पहले एक कैफे में मिले थे और केतन को खत्म करने की योजना पर चर्चा की थी। केतन की हत्या के बाद भी सिया और चौधरी के बीच फोन और मैसेज का सिलसिला जारी रहा। केतन की नवंबर, 2026 में सिया से शादी होने वाली थी। उससे पहले वह मंगेतर सिया का जन्मदिन मनाने लोहागढ़ किले गए थे। केतन 18 जून को सुबह ट्रेकिंग करने निकले और 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। पहले इसे सामान्य हादसा माना गया, लेकिन अब सिया की साजिश बताई जा रही है, जिसने चौधरी के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया था। सिया और चौधरी हत्या और साजिश के आरोप में गिरफ्तार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!