सीपत पुलिस ने सुलझाई दुकान चोरी की गुत्थी

0
IMG-20260628-WA1246

मोबाइल व किराना दुकान में हुई चोरी का पर्दाफाश, 100 प्रतिशत सामान बरामद

बिलासपुर/सीपत। थाना सीपत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम मचखंडा में मोबाइल एवं किराना दुकान में हुई चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके साथ शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस ने चोरी गया संपूर्ण मशरूका (100 प्रतिशत) बरामद कर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मचखंडा निवासी प्रहलाद कुमार साहू (33 वर्ष) ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून 2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनकी मोबाइल एवं किराना दुकान की खिड़की से अंदर घुस गए और दुकान में रखे सामान चोरी कर ले गए।

चोरी गए सामान में 5 नए कीपैड मोबाइल, 1 एंड्रॉयड फोन (रियलमी 5आई), 2 ब्लूटूथ स्पीकर, 3 ईयरबड्स, 1 फ्लिप कवर, परफ्यूम, सिगरेट और कुछ नगदी शामिल थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई।

NTPC World Environment Day

शिकायत दर्ज होते ही थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस की सख्ती और हिकमतअमली के आगे आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सूर्यप्रकाश सूर्यवंशी (18 वर्ष 3 माह) पिता अंगद राम सूर्यवंशी, निवासी बजौर बिटूपारा, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने दो विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर रात में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण सामान बरामद कर लिया है। बरामद सामग्री में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स, फ्लिप कवर सहित अन्य सामान शामिल हैं। चोरी की पूरी सामग्री मिलने से पीड़ित दुकानदार ने राहत की सांस ली है।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं मामले में शामिल दोनों विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

त्वरित कार्रवाई से पुलिस को मिली सफलता

सीपत police की इस तेज कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि अपराधियों के लिए जिले में बच निकलना आसान नहीं है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!