प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए से खाद-बीज में मिल रही मदद

0
IMG-20260701-WA1246

किसान रामावतार ठाकुर का बेहतर उत्पादन के प्रति बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर । किसानों की आय बढ़ाने और कृषि कार्यों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रतिवर्ष मिलने वाली 06 हजार की प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता किसानों को खेती की आवश्यक तैयारियों में सहयोग प्रदान कर रही है। मुंगेली जिले के ग्राम हथनीकला के किसान श्री रामावतार ठाकुर भी इस योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को अधिक सुदृढ़ बना रहे हैं। रामावतार ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग वे खाद, उर्वरक, बीज और अन्य कृषि आदानों की व्यवस्था में करते हैं। समय पर प्राप्त होने वाली यह सहायता खेती की लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन करने में मदद करती है, जिससे कृषि कार्य बिना किसी आर्थिक बाधा के समय पर पूरे हो जाते हैं।

NTPC World Environment Day


किसान श्री ठाकुर ने बताया कि पहले खेती के मौसम में आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली सहायता ने उनकी चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है। इससे न केवल खेती की तैयारी आसान हुई है, बल्कि बेहतर उत्पादन के प्रति उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समय पर मिलने वाली राशि से किसान खेती की आवश्यकताओं को पूरा कर अधिक व्यवस्थित ढंग से कृषि कार्य कर पा रहे हैं। किसान श्री रामावतार ठाकुर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना छोटे और सीमांत किसानों के लिए किसी संबल से कम नहीं है। इससे खेती को मजबूती मिलने के साथ-साथ किसानों के जीवन में आर्थिक स्थिरता और भविष्य के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!