अदाणी फाउंडेशन ने शुरू किया मेगा हेल्थ कैंप अभियान: ग्रामीणों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श, पहले शिविर में 450 से अधिक लोगों ने कराया इलाज
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
11 मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविरों के जरिए 16 गाँवों के 30 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचेगी स्वास्थ्य सुविधा

रायखेड़ा । ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत को देखते हुए, अदाणी फाउंडेशन द्वारा मेगा हेल्थ कैंप अभियान की शुरुआत की है। अदाणी पॉवर लिमिटेड, रायपुर की सामाजिक स्वास्थ्य सरोकार पहल के तहत ग्राम रायखेड़ा में शनिवार को मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पहले दिन ही 450 से अधिक ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके ही आसपास के ग्रामों में विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श और इलाज की सुविधा सहज रूप से पहुँचाना है।


शिविर का उद्घाटन अदाणी पावर के मुख्य व्यवसाय अधिकारी (Chief Business Officer) श्री रामायनम पेड्डाना, सरपंच श्री दिनेश वर्मा, उपसरपंच श्री भोजराज धीवर सहित ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक श्री देवव्रत नायक, श्री ठाकुर राम वर्मा, श्री मारुति नंदन वर्मा, श्री बाबूलाल साहू एवं श्री संतोष कुर्रे ने किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत रायखेड़ा के पंचगण अदाणी पावर के ही मानव संसाधन प्रमुख श्री नागेश्वर राव तेनेटी, श्री देबाशीष दास, तथा ग्रामीणोंजन भी उपस्थित थे।
शिविर में ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल फिजिशियन और एमडी मेडिसिन सहित अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की स्वास्थ जाँच कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। मरीजों के लिए स्वास्थ्य जाँच, डॉक्टरों से परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भी उत्कृष्ट भागीदारी रही। डॉक्टरों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जाँच कर उन्हें जरूरी उपचार और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी। ग्रामीणों ने इस पहल को अपने क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण समुदाय तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के उद्देश्य से कुल 11 मेगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएँगे। इन शिविरों के माध्यम से अदाणी पॉवर प्लांट के आसपास स्थित 16 गाँवों के 30 हजार से अधिक नागरिकों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है।
अदाणी फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीणों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और समय पर जाँच व उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी काम कर रही है। क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
