गणेश स्थापना को लेकर पचपेड़ी थाने में शांति समिति की बैठक
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
एसपी रजनेश सिंह व ग्रामीण एएसपी मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने दिए सुरक्षा संबंधी निर्देश
पचपेड़ी। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से 9 सितंबर को पचपेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं ग्रामीण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमला पुसाम के नेतृत्व में हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों की गणेश समितियों के पदाधिकारी, सदस्य एवं ग्रामीण शामिल हुए।

शांतिपूर्ण आयोजन और भाईचारा बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी कमला पुसाम ने गणेश स्थापना एवं उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद नहीं करने तथा आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव आस्था एवं सामाजिक सद्भाव का पर्व है। सभी गणेश समितियां शांतिपूर्ण तरीके से आयोजन करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

उन्होंने समितियों एवं ग्रामीणों से उत्सव के दौरान किसी भी तरह की ऐसी गतिविधि से बचने की अपील की, जिससे क्षेत्र की शांति एवं व्यवस्था प्रभावित हो।
नशे और धूम्रपान से दूर रहने की समझाइश
बैठक के दौरान युवाओं एवं ग्रामीणों को नशे और धूम्रपान से दूर रहने की समझाइश दी गई। पुलिस ने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की।
इसके साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
साइबर ठगी से बचने 1930 पर करें तत्काल कॉल
शांति समिति की बैठक के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करने की जानकारी दी गई।
पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, PIN या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
पुलिस ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है तो समय गंवाए बिना 1930 पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने की कार्रवाई में मदद मिल सकती है।
इन गांवों के लोग रहे मौजूद
बैठक में पचपेड़ी, भटचौड़ा, चिल्हाटी, गोंडाडीह, बसंतपुर, सोन, सोंसरी, जोंधरा, केवतरासुकलकारी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण एवं गणेश समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी समितियों, ग्रामीणों एवं युवाओं से सहयोग की अपील की।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
