बिलासपुर में शाला प्रवेशोत्सव एवं विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

0
IMG-20260701-WA0957

शिक्षा और आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण विकसित भारत की मजबूत नींव :श्री साहू

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ । आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री  तोखन साहू ने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रमों एवं विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार बताया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी आधारभूत संरचना परियोजनाओं के महत्व पर बल दिया।

श्री साहू ने सर्वप्रथम पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन, सेजेस लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया। इस अवसर पर छात्राओं को साइकिलें भी प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ नेवता भोज में सहभागिता कर उनसे आत्मीय संवाद किया।

NTPC World Environment Day

इसके उपरांत श्री साहू ने सरस्वती शिशु मंदिर, बिरकोना में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव समारोह में भी सहभागिता की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार एवं समान अवसर ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संसाधन एवं सीखने के समान अवसर पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य में विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बिलासपुर प्रवास के दौरान श्री साहू ने माता चौरा चौक, मंगला में नगर पालिक निगम, लोक निर्माण विभाग संभाग-2 एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा द्वारा आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्र के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने तथा क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

श्री साहू ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा और विकास, दोनों मिलकर आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!