मुंगेली SDM कोर्ट में लंबित प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, पेंडेंसी में उल्लेखनीय कमी

0
IMG-20260709-WA1203

ऑनलाइन व्यवस्था से आमजन को मिली राहत

मुंगेली । अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय, मुंगेली में वर्षों से लंबित प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय तेजी देखने को मिल रही है। एसडीएम अजय शतरंज के नेतृत्व में भूमि विवाद, नामांतरण, अपील तथा अन्य राजस्व संबंधी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप न्यायालय में लंबित प्रकरणों (पेंडेंसी) में लगातार कमी दर्ज की जा रही है।

प्रकरणों के त्वरित निपटारे के साथ-साथ एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को भी अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाया गया है। कार्यालय अंतर्गत भूमि व्यपवर्तन (डायवर्जन) संबंधी कार्य अब ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे हैं। इससे आवेदकों को बार-बार एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाने और अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

NTPC World Environment Day

ऑनलाइन व्यवस्था लागू होने से सुनवाई एवं प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हुई है, जिससे आम नागरिकों का समय और खर्च दोनों बच रहे हैं। वहीं, न्यायालय में मामलों के शीघ्र निराकरण से लोगों को समय पर न्याय मिलने की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

प्रशासन का उद्देश्य राजस्व मामलों का पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है, ताकि आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!