कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास में हुआ हादसा, 24 वर्षीय युवक की मौत

0
Screenshot_20260712_133222

पथरिया । थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोढ़ी निजामी में शनिवार दोपहर खेत में धान बोवाई के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। खेत में कीचड़ में फंसे ट्रैक्टर को दूसरे ट्रैक्टर की सहायता से निकालने के दौरान अचानक ट्रैक्टर का इंजन पलट गया, जिसकी चपेट में आने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी गिरजाशंकर ने बताया कि ग्राम सोढ़ी निजामी निवासी दीपत सोनवानी (24 वर्ष) अपने खेत में स्वयं के ट्रैक्टर से धान बोवाई का कार्य कर रहा था। दोपहर करीब 2 बजे ट्रैक्टर खेत के कीचड़ में फंस गया। इसके बाद उसे बाहर निकालने के लिए गांव से एक अन्य ट्रैक्टर बुलाया गया।

दोनों ट्रैक्टरों की मदद से फंसे वाहन को निकालने का प्रयास किया जा रहा था, तभी अचानक फंसे हुए ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और चालक दीपत सोनवानी उसके नीचे दब गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

NTPC World Environment Day

घटना की सूचना मिलने पर पथरिया पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!