अमरकंटक कल्याणिका विद्यालय में भव्य निवेशचर समारोह संपन्ननवनिर्वाचित छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ ,
स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने दिए संस्कार एवं चरित्र निर्माण के सूत्र
संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय
अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु नवनिर्वाचित छात्र परिषद का निवेशचर (Investiture) समारोह शनिवार को हंसवाहिनी सभागार में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ । समारोह में छात्र-छात्राओं ने नेतृत्व , अनुशासन , सेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ली ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कल्याण सेवा आश्रम के प्रबंध न्यासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथि राजेंद्र बिष्ट एवं उमाशंकर पाण्डेय रहे । दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के बाद
अपने संबोधन में स्वामी हिमाद्री मुनि जी महाराज ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि उत्कृष्ट चरित्र , अनुशासन और सेवा भावना का विकास भी है । वहीं राजेंद्र बिष्ट ने नेतृत्व को सेवा , त्याग और उत्तरदायित्व का प्रतीक बताते हुए छात्र परिषद को समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी ।
समारोह में हर्ष प्रजापति को स्कूल कैप्टन (बॉय) तथा मंजरी शुक्ला को स्कूल कैप्टन (गर्ल) का दायित्व सौंपा गया । साक्षी परस्ते एवं शुभ गुप्ता ने वाइस कैप्टन के रूप में शपथ ग्रहण की । विभिन्न क्षेत्रों के लिए डिसिप्लिन , स्पोर्ट्स , कल्चरल , एनवायरनमेंट एवं हाउस कीपिंग कैप्टनों का भी बैज अलंकरण किया गया ।
विद्यालय प्राचार्य ने छात्र परिषद को अनुशासन एवं नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया । उपप्राचार्य राम त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी । सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को आकर्षक बनाया ।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा । अंत में वी. के. शुक्ला ने आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ ।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

