प्रतिबंधित नशीले टेबलेट बिक्री करने के पांच आरोपी जेल दाखिल

0
IMG-20251119-WA1085.jpg

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग । वाहन चेकिंग के दौरान बिक्री हेतु एक्टिवा में प्रतिबंधित नशीले टेबलेट परिवहन करने के पांच आरोपियों को थाना मोहन नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
                                          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस 18 नवम्बर को शाम लगभग साढ़े छह बजे मोहन नगर थाना क्षेत्र के धमधा नाका मोर्चा प्वाईट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस चेकिंग को देखकर भागने की कोशिश करने पर एक्टिवा वाहन को रोक कर पूछताछ किया गया। उन्होंने अपना नाम रवि मटियारा  बताया। तलाशी लेने पर एक्टिवा का डिक्की खुलवाकर देखने पर डिक्की के अन्दर मे सफेद रंग के पॉलीथिन मे प्रतिबंधित टेबलेट अल्फाजोलम और डायक्लोफिन विक्री करने हेतु ले जाना पाया गया। संदेहियो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर प्रतिबंधित नशीली टेवलेट विक्री हेतु ले जाना एवं संदेहियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य होने पर आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना मोहन नगर मे अपराध क्रमांक 626/25 धारा 8 , 22 , 27 (क) एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।  प्रकरण के मुख्य आरोपी रवि मटियारा के मेमोरण्डम कथन के आधार पर प्रतिबंधित नशीले टेबलेट की विक्री करने वाले चार अन्य आरोपीगण अनिल यादव , मानव सेन , उजाला कुमार और अमित विश्वकर्मा के विरूद्ध नारकोटिक एक्ट की कार्यवाही किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जप्त मशरूका –

465 नग प्रतिबंधित अल्फाजोलम टेबलेट कीमती 6000 रूपये , 232 नग प्रतिबंधित डायक्लोफिन टेबलेट कीमती 6000 रूपये , एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 ए.टी. 5162 कीमती 30000 रूपये और मोबाईल फोन ओपो कम्पनी कीमती 8000 रूपये जुमला कीमती 48450 रूपये।

गिरफ्तार आरोपीगण –

रवि मटियारा उम्र 34 वर्ष निवासी – सिकोला बस्ती दुर्ग , थाना – मोहन नगर , जिला – दुर्ग , अनिल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी – पचरी पारा वार्ड 28 दुर्ग , थाना – कोतवाली , जिला – दुर्ग , मानव सेन उम्र 25 वर्ष निवासी – पचरी पारा दुर्ग , थाना – कोतवाली दुर्ग , उजाला कुमार प्रजापति उम्र 20 वर्ष निवासी – ब्रम्हपुरी नेवई भाठा वार्ड 32 , थाना – नेवई , जिला – दुर्ग और अमित विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी – नेवई भाठा उडिया मोहल्ला , थाना – नेवई , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!