एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति ने शासकीय प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को वितरित किए छाते

0
Screenshot_20260715_190050

सीपत । एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 15 जुलाई 2026 को समाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत परियोजना प्रभावित क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय सीपत, नवाडीह सीपत, बाजार पारा सीपत एवं कर्रा में अध्ययनरत लगभग 230 छात्र-छात्राओं को छातों का वितरण किया गया। वर्षा ऋतु के दौरान बच्चों को विद्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा मंडल के नेतृत्व में समिति की सदस्याओं ने सभी विद्यार्थियों को छाते वितरित किए। इस अवसर पर बच्चों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा समिति के इस सहयोग के लिए आभार जताया।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति द्वारा परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न सामाजिक सरोकार से जुड़ें कार्यों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को यह सहयोग प्रदान किया गया।

NTPC World Environment Day

कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यपकों ने संगवारी महिला समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्यागण एवं श्रीमती जयंती पटेल, सरपंच (कर्रा) तथा विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


NTPC Sipat’s Sangwari Mahila Samiti Distributes Umbrellas to Students of Government Primary Schools

As part of its community welfare initiatives, the Sangwari Mahila Samiti of NTPC Sipat distributed umbrellas to approximately 230 students studying in Government Primary Schools at Sipat, Nawadih Sipat, Bazar Para Sipat, and Karra on 15 July 2026. The initiative was undertaken to support children during the monsoon season and help them commute to and from school more comfortably.

Under the leadership of Smt. Shikha Mandal, President of Sangwari Mahila Samiti, the committee members distributed umbrellas to all the students. The children expressed their happiness and thanked the committee for its thoughtful support.

It is noteworthy that Sangwari Mahila Samiti regularly undertakes various community welfare initiatives for the holistic development and well-being of women, girls, and children in the project-affected villages. As part of these ongoing efforts, umbrellas were distributed to students keeping in view the challenges faced during the rainy season.

During the programme, the Headmasters of all the participating schools appreciated the initiative of Sangwari Mahila Samiti and described it as a meaningful and beneficial gesture for the students. Senior members of the committee, Smt. Jayanti Patel, Sarpanch (Karra), teachers of the respective schools, and a large number of students were present on the occasion.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!