हर पात्र नागरिक तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने की दिशा में प्रभावी पहल

0
IMG-20260718-WA0829

आयुष्मान महा-अभियान में हजारों हितग्राहियों के बने आयुष्मान एवं वय वंदन कार्ड

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और प्रत्येक पात्र नागरिक तक आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष आयुष्मान महा-अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में व्यापक स्तर पर आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं ।

इसी क्रम में सूरजपुर जिले में 16 से 18 जुलाई तक आयोजित विशेष अभियान के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल पैकरा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य, पंचायत, महिला एवं बाल विकास तथा शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से 6,647 आयुष्मान कार्ड और 858 आयुष्मान वय वंदन कार्ड सहित कुल 7,505 कार्ड बनाए गए।

NTPC World Environment Day

जिले में अब तक 7 लाख 62 हजार 980 आयुष्मान कार्ड तथा 14 हजार 243 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा चुके हैं।

अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जोड़ते हुए उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में ऐसे विशेष अभियान लगातार संचालित किए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा के इस महत्वपूर्ण कवच से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!