उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कवर्धा में नियमित कैंसर जांच अभियान को मिल रही गति

0
IMG-20260720-WA1130

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न, 33 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

7 संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार से जोड़ा गया

रायपुर । कैंसर की प्रारंभिक पहचान और नि:शुल्क जांच से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर जैसी संस्थाओं के सहयोग से अक्सर ऐसे शिविर लगते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित होते हैं। उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा की पहल और निर्देशों के अनुरूप कबीरधाम जिले में प्रत्येक माह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला अस्पताल कवर्धा में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 33 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

NTPC World Environment Day

सर्वाइकल कैंसर तथा ब्रश साइटोलॉजी से मुख कैंसर की जांच शिविर में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर के वरिष्ठ ऑन्को सर्जन डॉ. मुरली मोहन पी.के. एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं की मेमोग्राफी द्वारा स्तन कैंसर, पेप स्मीयर के जरिए सर्वाइकल कैंसर तथा ब्रश साइटोलॉजी से मुख कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 7 संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आगे के उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ा गया।

स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन शिविर में 2 महिलाओं की मेमोग्राफी तथा 5 महिलाओं की पेप स्मीयर जांच की गई। विकासखंडवार लाभार्थियों में कवर्धा से 21, बोड़ला से 10, सहसपुर लोहारा से 1 तथा पंडरिया से 1 मरीज शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कराएं चिकित्सकीय जांच मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर विशेष बल दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव या अल्सर, लगातार खांसी, अत्यधिक थकान, बिना कारण वजन कम होना, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई तथा असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी और सफल होता है। स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि कैंसर के शुरुआती संकेतों को कभी भी नजरअंदाज न करें तथा प्रतिमाह आयोजित होने वाले निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!