परशुराम चौक का भव्य लोकार्पण : भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण, ब्राम्हण समाज में हर्ष।

0
IMG_20251120_175353.jpg

मुंगेली । नगर के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र का ऐतिहासिक रूप से आज एक नया अध्याय जुड़ गया। यहां स्थापित की गई भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण एक गरिमामय समारोह में किया गया। नगर पालिका द्वारा किए गए इस महत्वपूर्ण कार्य से ब्राम्हण समाज सहित नगरवासियों में विशेष उत्साह देखा गया। बुधवार को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला एवं उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा,पवन पाण्डेय की उपस्थिति में प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के समय ब्राम्हण समाज के सदस्यों ने जयघोष करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

समाज ने जताया आभार : प्रतिमा स्थापना को नगर के सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हुए ब्राम्हण समाज ने नगर पालिका प्रशासन सहित सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि वर्षों से प्रतीक्षित यह कार्य पूरा होने से नगर को एक नई पहचान मिली है। उपस्थित अतिथियों ने भी ब्राम्हण समाज को बधाई देते हुए कहा कि परशुराम चौक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा – “लंबे समय से नगर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव था। पिछले कार्यकाल में इसकी शुरुआत हुई थी और अब हमारा सौभाग्य है कि इस शुभ कार्य की पूर्णता हमारे कार्यकाल में हो सकी। यह नगर की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने वाला कदम है।”

नगर पालिका उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने कहा —
भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नगर की आस्था का प्रतीक है। वर्षों से समाज इस चौक के नामकरण और प्रतिमा स्थापना की मांग कर रहा था। आज यह मांग पूरी हुई है। नगर पालिका परिषद सदैव सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रहेंगे।”

बड़ी संख्या में उपस्थित रहा समाज : कार्यक्रम में ब्राम्हण समाज के अवधेश शुक्ला, दुष्यंत दुबे, शैलेष पाठक, हिमांशु मिश्रा, वीरेन्द्र मिश्रा, श्रीकांत गोवर्धन, प्रमोद पाठक, स्वतंत्र मिश्रा, आशीष मिश्रा, सुनील पाठक, मनीष शर्मा, योगेश शर्मा, बलदाउ पांडेय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिलाओं में उर्वशी पाठक, अराधना तिवारी, रितु तिवारी, निधि पुराणिक, रजनी पाठक, स्वीटी पाठक, पुनम चौबे, नीशू मिश्रा, रानी मिश्रा, अनीता तिवारी सहित अनेक समाजजन मौजूद थे। सभी ने प्रतिमा अनावरण को नगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। परशुराम चौक का यह लोकार्पण नगर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई देगा और भविष्य में यह चौक धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!