रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ईस्ट का भव्य इंस्टॉलेशन समारोह सम्पन्न, कमल अग्रवाल बने अध्यक्ष

0
IMG-20260720-WA0915

सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के नए संकल्प के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ईस्ट के रोटरी वर्ष 2026-27 का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। समारोह में रोटेरियन कमल अग्रवाल ने क्लब के अध्यक्ष तथा रोटेरियन आशीष अग्रवाल ने सचिव पद की जिम्मेदारी संभाली। इस अवसर पर रोटरी की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रभावी सेवा कार्य करने का संकल्प लिया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल रहे। कार्यक्रम में पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश चतुर्वेदी मुख्य सम्मानित अतिथि तथा अजय तिवारी सहायक प्रांतपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

‘रोटरी सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त माध्यम’

मुख्य अतिथि डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी केवल एक सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाया जा सकता है।

NTPC World Environment Day

पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राकेश चतुर्वेदी ने रोटरी के मूल मंत्र “स्वयं से ऊपर सेवा” को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना प्रत्येक रोटेरियन की जिम्मेदारी है।

विशिष्ट अतिथि अजय तिवारी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सदस्यता विस्तार, नवाचार और प्रभावी सेवा परियोजनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।

स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण होंगे प्राथमिकता

नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए कहा कि क्लब आने वाले वर्ष में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, युवा विकास एवं सामुदायिक सेवा से जुड़े जनहितकारी प्रकल्पों को विशेष प्राथमिकता देगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्लब में दो नए सदस्यों का विधिवत स्वागत करते हुए उन्हें सदस्यता प्रदान की गई। नवनियुक्त सचिव आशीष अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी सेवा गतिविधियों में सभी के सहयोग की अपेक्षा जताई।

बड़ी संख्या में जुटे रोटेरियन और गणमान्य नागरिक

समारोह में शहर के अनेक रोटेरियन्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में सेवा, मित्रता, नेतृत्व और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रदीप गोविंद शितूत, जो वर्तमान में रायपुर ब्राइट फाउंडेशन, रोटरी मैत्री ट्रस्ट एवं बाल समाज के अध्यक्ष तथा सहायक प्रांतपाल (2026-27) हैं, सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए रोटरी की सेवा भावना को और अधिक व्यापक बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!