बीएसपी के ओसीपी प्लांट में बड़ा हादसा, स्टील प्लेट गिरने से ठेका श्रमिक गंभीर घायल

0
25-34

भिलाईनगर । दुर्ग जिले के भिलाई स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अयस्क प्रबंधन संयंत्र (ओसीपी) में सोमवार को कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में काम कर रहे एक ठेका श्रमिक के सिर पर अचानक भारी स्टील प्लेट गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रमिक का सुरक्षा हेलमेट भी टूट गया।


घायल श्रमिक की पहचान सागर कुमार सिंह (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मेसर्स मनहरन नागर के अंतर्गत ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, वह जनरल शिफ्ट में ओसीपी जंक्शन पर काम कर रहे थे, तभी अचानक स्टील प्लेट उनके सिर पर आ गिरी।
घटना के बाद सहकर्मियों ने तत्काल उन्हें दोपहर 3:20 बजे मुख्य चिकित्सा केंद्र (एमएमपी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र रेफर कर दिया।
फिलहाल सागर कुमार सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं, बीएसपी प्रबंधन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!