सूखे नशे पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला आरोपी मुस्कान रात्रे गिरफ्तार

0
IMG-20260722-WA0749

73 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट मामले में थी फरार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व टिकरापारा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करने के आरोप में फरार महिला आरोपी मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, 4 मई 2026 को गोकुल नगर श्मशान घाट के पास कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अनिस और कपिल तिवारी को 73 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 389/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे अवैध नशीली टैबलेट कबीर नगर निवासी मुस्कान रात्रे से लेकर लोगों को बेचते थे। इस खुलासे के बाद पुलिस ने महिला आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन उसके फरार रहने के कारण निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया।

NTPC World Environment Day

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में थाना टिकरापारा पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने फरार आरोपी की लगातार तलाश जारी रखी।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 जुलाई 2026 को फरार आरोपी मुस्कान रात्रे (27 वर्ष), पति प्रिंस यदु, निवासी हिरापुर, थाना कबीर नगर, रायपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि रायपुर कमिश्नरेट में सूखे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, सप्लाई और तस्करी में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!