रायपुर में 2204 वर्गफीट के अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

0
IMG-20260722-WA1100

वार्ड-69 रायपुरा में कार्रवाई, सी एंड डी व ग्रीन नेट अभियान में 8,500 रुपये का ई-चालान वसूला

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर ने अवैध निर्माण और निर्माण संबंधी नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज करते हुए जोन-8 क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने माधवराव सप्रे वार्ड क्रमांक-69 अंतर्गत रायपुरा क्षेत्र में लगभग 2204 वर्गफीट में किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अन्य वार्डों में सी एंड डी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट) तथा ग्रीन नेट नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 8,500 रुपये का ई-चालान भी वसूला गया।

नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई जोन-8 की जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में की गई। अभियान के दौरान कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, सहायक अभियंता अमन चंद्राकर एवं अनुराग पाटकर, उप अभियंता लोचन चौहान, नगर निवेश विभाग की टीम तथा अन्य निगम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

निगम अधिकारियों ने बताया कि रायपुरा क्षेत्र में बिना वैधानिक अनुमति के लगभग 2204 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को हटाया गया।

NTPC World Environment Day

इसके अलावा जोन-8 के अन्य वार्डों में निर्माण कार्यों के दौरान सड़क बाधा शुल्क और ग्रीन नेट से संबंधित नियमों के पालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 8,500 रुपये का ई-चालान जारी कर वसूली की गई।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण, सड़क पर निर्माण सामग्री फैलाने तथा ग्रीन नेट सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित अभियान जारी रहेगा। नागरिकों और निर्माणकर्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त करें तथा निगम के सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!