भूमिहीन परिवार के जीवन में आई खुशहाली, पक्का आवास और योजनाओं के आर्थिक संबल से बदली तस्वीर

0
IMG-20260723-WA0917

प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना का मिला समेकित लाभ

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पथरापारा निवासी शंभू बारी का परिवार इसका प्रेरक उदाहरण है, जिसे विभिन्न योजनाओं के समन्वित लाभ से सुरक्षित आवास, आर्थिक सहायता और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।

शंभू बारी ने बताया कि उनके संयुक्त परिवार में 12 से 14 सदस्य हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत परिवार के तीन सदस्यों को पक्के आवास की स्वीकृति मिली है। पहले परिवार के पास स्वयं की जमीन और स्थायी आवास नहीं था, लेकिन शासन द्वारा भूमि उपलब्ध कराने के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से उन्हें पक्का घर मिला। इससे वर्षों से सुरक्षित और सम्मानजनक आवास का सपना साकार हुआ।

NTPC World Environment Day

उन्होंने बताया कि परिवार दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का भी लाभ ले रहा है। योजना के तहत प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होती है, जिसका उपयोग परिवार की दैनिक जरूरतों, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों में किया जाता है। यह सहायता आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कठिन परिस्थितियों में बड़ा सहारा बन रही है।

श्री बारी ने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि मिल रही है। इस राशि से परिवार के घरेलू खर्च, खाद्यान्न, बच्चों की आवश्यकताओं और अन्य जरूरी जरूरतों को पूरा करने में सुविधा मिलती है। नियमित आर्थिक सहयोग से परिवार की आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है।

उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के समेकित लाभ ने उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पक्के आवास से रहने की चिंता दूर हुई है, जबकि भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना और महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने परिवार को आत्मविश्वास और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है।  शंभू बारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और खुशहाली लेकर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!