मैदानी जिलों में झमाझम, बस्तर में बारिश की रफ्तार धीमी
रायपुर । राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 23 जुलाई 2026 तक जारी ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में 1 जून से लेकर अब तक औसतन 403.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि बीते 10 वर्षों के औसत (436.3 मिमी) का लगभग 92.5 प्रतिशत है। प्रदेश भर में हुई इस 15.2 मिमी की दैनिक बारिश से राज्य के बड़े हिस्से में खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है।
मैदानी और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान आंकड़ों के अनुसार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला बारिश के मामले में सबसे आगे चल रहा है, जहां सामान्य औसत से 186.9% अधिक (639 मिमी) बारिश दर्ज की जा चुकी है। इसी तरह बलरामपुर में 158.4%, जांजगीर-चांपा में 127.5%, सक्ती में 123.8%, और प्रदेश की राजधानी रायपुर में 123.1% बारिश हो चुकी है। बिलासपुर (117%), मुंगेली (116%), दुर्ग (113.5%), बलौदाबाजार (121%) और महासमुंद (114.3%) जैसे जिलों में भी मेघ जमकर बरसे हैं, जिससे स्थानीय जलनिकाय लबालब भरने लगे हैं।
प्रदेश के दक्षिणी छोर पर स्थित सुकमा और बीजापुर जिलों में स्थिति सबसे कमजोर है, जहां इस सीजन की औसत बारिश की तुलना में अब तक क्रमशः मात्र 48.7% और 48.8% पानी ही गिरा है।मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (56.1%), कांकेर (58.9%), कोंडागांव (59.3%) और बस्तर (61.1%) में भी मानसून की चाल काफी सुस्त बनी हुई है। उत्तर के सरगुजा (77.2%) और जशपुर (71.6%) जिलों में भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में 1 जून से 23 जुलाई तक हुई कुल वर्षा सरगुजा में 236.4 मिमी (77.2%), सूरजपुर में 401.7 मिमी (101.7%), बलरामपुर में 418.7 मिमी (158.4%), जशपुर में 297.3 मिमी (71.6%), कोरिया में 408.6 मिमी (109.2%) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 377.0 मिमी (105.3%) बारिश दर्ज हुई है। रायपुर में 460.9 मिमी (123.1%), बलौदाबाजार में 504.2 मिमी (121.0%), गरियाबंद में 475.8 मिमी (105.5%), महासमुंद में 472.0 मिमी (114.3%), धमतरी में 407.8 मिमी (88.3%), दुर्ग में 409.5 मिमी (113.5%), कबीरधाम में 282.9 मिमी (87.5%), राजनांदगांव में 382.4 मिमी (94.6%), बालोद में 435.2 मिमी (91.2%), बेमेतरा में 269.9 मिमी (78.7%), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 299.1 मिमी (90.1%) और मोहला-मानपुर-अं.चौकी में 301.6 मिमी (56.1%) वर्षा दर्ज की गई है।
इसी तरह बिलासपुर में 487.1 मिमी (117.0%), मुंगेली में 461.0 मिमी (116.0%), रायगढ़ में 434.0 मिमी (96.9%), सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 639.0 मिमी (186.9%), जांजगीर-चांपा में 575.4 मिमी (127.5%), सक्ती में 484.4 मिमी (123.8%), कोरबा में 475.7 मिमी (103.9%) और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 406.9 मिमी (95.9%) बारिश हुई है। बस्तर में 320.8 मिमी (61.1%), कोंडागांव में 294.8 मिमी (59.3%), कांकेर में 326.2 मिमी (58.9%), नारायणपुर में 423.5 मिमी (81.7%), दंतेवाड़ा में 464.1 मिमी (84.5%), सुकमा में 310.1 मिमी (48.7%) और बीजापुर में 381.6 मिमी (48.8%) वर्षा हुई है।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

