मुंगेली में 25 जुलाई को एल्डरमेन शपथ ग्रहण समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव होंगे शामिल

0
IMG-20260724-WA0795

मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली में मनोनीत एल्डरमेन (पार्षदों) का शपथ ग्रहण समारोह 25 जुलाई 2026, शनिवार को आयोजित किया जाएगा। समारोह दोपहर 12 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल सभा भवन, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में संपन्न होगा। समारोह को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले करेंगे।

समारोह में नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष मोहन मल्लाह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी तथा नगर भाजपा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

NTPC World Environment Day

नगर पालिका परिषद द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार, मनोनीत एल्डरमेन को अनुविभागीय दण्डाधिकारी (एसडीएम) मुंगेली शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर नगर के पार्षदगण, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने की संभावना है।

नगर पालिका परिषद ने नगरवासियों से समारोह में शामिल होकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के इस महत्वपूर्ण आयोजन के साक्षी बनने की अपील की है। शपथ ग्रहण के साथ ही मनोनीत एल्डरमेन परिषद के कार्यों में अपनी औपचारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू करेंगे। यह आयोजन नगर के विकास कार्यों और परिषद की कार्यप्रणाली को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!