उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस पर मुंगेली में उमड़ा जनसैलाब । अमितेश बिज्जू आर्य ने बुके भेंट कर दी शुभकामनाएँ, सेवा कार्यों से गूंजा जिला।

0
IMG-20251126-WA1033.jpg

मुंगेली । प्रदेश के लाड़ले उप मुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साव के जन्मदिवस पर मंगलवार को मुंगेली जिले में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। सुबह से ही उनके निवास एवं कार्यालय में शुभकामनाएं देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने फूलमालाएं अर्पित कर, मिठाइयाँ बांटकर और जोशीले नारों के साथ अपने नेता को जन्मदिन की हार्दिक बधाइयाँ दीं।

जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए शहर के कई क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया। जरूरतमंदों को भोजन वितरण, अस्पतालों में मरीजों की सहायता, फल वितरण तथा विभिन्न वार्डों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। इन कार्यक्रमों में युवाओं और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

इसी अवसर पर भाजयुमो मुंगेली के महामंत्री अमितेश बिज्जू आर्य ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंट किया और दीर्घायु, स्वस्थ जीवन एवं सफल राजनीतिक पथ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश सर्वांगीण विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवाओं को मजबूत दिशा देने और प्रदेश को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए उप मुख्यमंत्री के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का सरल, सहज और विकासोन्मुख व्यक्तित्व उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाता है। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, कृषि और सामाजिक उत्थान के क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

दिनभर मुंगेली शहर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जन्मदिवस से जुड़े पोस्टर, बधाई बैनर और सजावट से शहर सजा रहा। देर शाम तक शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला जारी रहा और जिलेभर में अरुण साव के उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ कार्यक्रमों का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!