अमरकंटक नवोदय में नन्हे सपनों को उड़ान देने का अंतिम अवसर

0
IMG-20260809-WA0738

कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के आवेदन की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त तक बढ़ी

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित जिले के एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश चयन परीक्षा-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दी गई है । पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 07 अगस्त निर्धारित थी ।

NTPC World Environment Day

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की प्रभारी प्राचार्या अर्चना सिंह पायक ने अनूपपुर जिले के अभिभावकों , शिक्षकों , जनप्रतिनिधियों एवं जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों के आवेदन कराने की अपील की है । उन्होंने बताया कि अनूपपुर जिले से अभी अपेक्षाकृत कम आवेदन प्राप्त हुए हैं , जबकि जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कोई कमी नहीं है ।
उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश केवल शिक्षा प्राप्त करने का अवसर नहीं , बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा , अनुशासित वातावरण , संस्कारयुक्त शिक्षण तथा सर्वांगीण विकास के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं , जो विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता करते हैं ।

प्रभारी प्राचार्या ने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों से समय रहते पात्र बच्चों के आवेदन पूर्ण कराने का आग्रह करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से इस वर्ष भी जिले का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है । उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि कोई भी पात्र विद्यार्थी केवल जानकारी के अभाव में इस महत्वपूर्ण अवसर से वंचित न रह जाए ।
विद्यालय प्रबंधन ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे 10 अगस्त 2026 से पूर्व ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें । बच्चों के भविष्य से जुड़ा यह अवसर अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अनमोल है , जिसका लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचना चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!