3 किलोवाट सोलर प्लांट से पूरन दास को मिली बड़ी राहत
5 हजार से घटकर 1 हजार रुपए से कम हुआ बिजली बिल, सूर्यघर योजना से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा
रायपुर । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना लोगों के लिए बिजली खर्च में राहत के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को अपनाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना का लाभ लेकर खैरागढ़ जिले के विकासखंड छुईखदान अंतर्गत ग्राम टिकरीपारा निवासी पूरन दास मानिकपुरी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया है। सौर ऊर्जा के उपयोग से उनके बिजली बिल में बड़ी कमी आई है।
5 हजार से घटकर 1 हजार से कम हुआ बिल
पूरन दास मानिकपुरी ने बताया कि सोलर प्लांट लगवाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल करीब 5 हजार रुपए आता था। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घर की छत पर 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल 1 हजार रुपए से भी कम रह गया है।

बिजली बिल में आई इस कमी से उन्हें हर महीने बड़ी आर्थिक बचत हो रही है। उनका कहना है कि योजना के माध्यम से सौर ऊर्जा अपनाना उनके लिए आर्थिक रूप से काफी लाभकारी साबित हुआ है।

स्वच्छ ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम
सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली की जरूरत पूरी होने के साथ पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता भी कम हुई है। सौर ऊर्जा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। पूरन दास मानिकपुरी का कहना है कि बिजली खर्च में बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना भी इस योजना का महत्वपूर्ण लाभ है।
घर की छत पर स्थापित 3 किलोवाट क्षमता का संयंत्र दिन में सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली की जरूरत पूरी करने में मदद कर रहा है। इससे उन्हें बिजली की बचत के साथ ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत का लाभ मिल रहा है।
आसपास के लोगों को भी कर रहे प्रेरित
योजना से लाभ मिलने के बाद पूरन दास मानिकपुरी अब अपने आसपास के लोगों को भी सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे लोगों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी लेने और पात्रता के अनुसार योजना का लाभ उठाने की अपील कर रहे हैं।
उनका कहना है कि सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने से बिजली खर्च में कमी आने के साथ स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। ऐसे में अधिक से अधिक परिवारों को सौर ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से पूरन दास मानिकपुरी की पहल आर्थिक बचत, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में सामने आई है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
