महतारी वंदन की 30वीं किस्त से इंदरानी की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास
30वीं किस्त मिलने पर बोलीं इंदरानी-हमारे विष्णु भइया ने तिहार से पहले दिया उपहार
रायपुर । रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। बहनें जहां अपने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास की राखी बांधने की तैयारी करती हैं, वहीं इस बार कबीरधाम जिले की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त भी खुशियों का एक खास उपहार लेकर आई है। रक्षाबंधन से ठीक पहले खाते में पहुंची एक हजार रुपये की राशि ने ग्राम राजानवागांव की इंदरानी मरकाम के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलने की खुशी जाहिर करते हुए इंदरानी मरकाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आत्मीयता से ‘विष्णु भइया’ कहती हैं। वे कहती हैं कि हमारे विष्णु भइया ने रक्षाबंधन तिहार के पहले ही महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त हमारे खाते में डालकर हम बहनों को तोहफा दिया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद देती हूं।

इंदरानी के लिए यह राशि सिर्फ बैंक खाते में आई एक हजार रुपये की रकम नहीं, बल्कि अपनी छोटी-छोटी जरूरतें बिना किसी से मदद मांगे पूरी करने का भरोसा है। वे बताती हैं कि घर का जरूरी सामान लेना हो, बच्चों की छोटी जरूरतें पूरी करनी हों या अचानक कोई घरेलू खर्च सामने आए, महतारी वंदन की राशि काफी मददगार होती है। वे कहती हैं कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी किसी से पैसे मांगने पड़ते थे। अब हर महीने खाते में राशि आ जाती है, तो अपने जरूरी सामान के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती।
रक्षाबंधन से पहले राशि मिलने से इंदरानी की खुशी और बढ़ गई है। वे कहती हैं कि अब किसी खास दिन या त्यौहार का इंतजार नहीं करना पड़ता। हर महीने राशि आती है, इसलिए जरूरत के समय उसका उपयोग कर लेती हूं। अब तो हर महीना ही तिहार जैसा लगता है। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में दी जाती है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी योगदान दे पा रही हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
