नरखेड स्टेशन पर RPF की रोक-टोक को लेकर हंगामा, निर्माण कार्य प्रभावित होने का आरोप

0
IMG-20260812-WA0507

नरखेड। रेलवे स्टेशन परिसर में बुधवार सुबह निर्माण कार्य से जुड़ी सामग्री लेकर पहुंचने वाले वाहनों को RPF द्वारा रोके जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्टेशन परिसर में हुए विवाद की जानकारी बाद में पत्रकारों तक भी पहुंची, जिसके बाद मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, RPF सिपाही जय सिंह यादव द्वारा निर्माण कार्य से संबंधित सामान लेकर आने वाले वाहनों को स्टेशन के मुख्य गेट के भीतर प्रवेश से पहले सर्कुलेटिंग एरिया में कार्य करने का अनुमति पत्र दिखाने को कहा जा रहा था। इस दौरान वाहनों को कार्रवाई का डर दिखाकर रोके जाने की बात भी सामने आई है।

स्टेशन पर वाटर सप्लाई के लिए पानी के डिब्बे तथा बुकिंग काउंटर के लिए आवश्यक सामान लाने वाले वाहन पहले से ही नियमित रूप से स्टेशन परिसर में आते रहे हैं। ऐसे वाहनों को भी रोके जाने को लेकर निर्माण एजेंसी से जुड़े लोगों में नाराजगी देखी गई।

NTPC World Environment Day

पेंट-प्राइमर को लेकर भी चर्चा

मिली जानकारी के अनुसार, RPF सिपाही जय सिंह यादव की ठेकेदार के सुपरवाइजर से पेंट एवं प्राइमर को लेकर बातचीत हुई थी। बताया जा रहा है कि अपेक्षित सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने के बाद वाहनों की आवाजाही को लेकर सख्ती की गई। हालांकि इस आरोप की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

निर्माण की गति प्रभावित होने की आशंका

निर्माण कार्य से जुड़े लोगों का कहना है कि नरखेड स्टेशन पर RPF की ओर से समय-समय पर की जाने वाली अनावश्यक रोक-टोक और कार्रवाई से निर्माण सामग्री की आवाजाही प्रभावित होती है। इसका सीधा असर निर्माण कार्य की गति पर पड़ सकता है।

सुबह हुए हंगामे के बाद मामला पत्रकारों तक पहुंचने से स्टेशन परिसर की व्यवस्था और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा एवं अनुमति प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अब संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!