अमरकंटक में शिक्षक दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गुरुजनों का सम्मान विभिन्न विद्यालयों-महाविद्यालयों में हुए आयोजन

0
IMG-20260906-WA0988

संवाददाता / श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक / मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर अनेक विद्यालयों में शिक्षक दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की ।

NTPC World Environment Day

कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन में स्वामी हिमाद्री मुनि जी एवं स्वामी जगदीशानन्द जी की उपस्थिति में समारोह आयोजित किया गया । स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया ।

अन्य संस्थानों में भी कार्यक्रम

पीएम श्री हायर सेकंडरी स्कूल की प्राचार्या अनुजा मिश्रा ने आयोजन में कहा कि
शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार , अनुशासन और जीवन की सही दिशा देते हैं ।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक , सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय , कल्याणिका महाविद्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया । विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया ।

कल्याणिका महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रामसेवक कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और व्यक्तित्व निर्माता होते हैं ।
अमरकंटक में हुए अनेक आयोजनों में गुरु-शिष्य परंपरा , ज्ञान और संस्कारों का सुंदर संगम देखने को मिला ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!