एनटीपीसी सीपत में संविदा कर्मचारी ने कीटनाशक का सेवन किया, अपोलो अस्पताल में उपचार जारी

0
image_search_1788923160958

बिलासपुर । एनटीपीसी सीपत की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ग्राम रांक निवासी अनिल मंजारे को PR Construction कंपनी द्वारा संयंत्र अनुरक्षण (Plant Maintenance) कार्य के लिए उनकी योग्यता के अनुसार संविदा पर रखा गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अनिल मंजारे द्वारा मौजूदा कार्य एवं कार्यस्थल को लगातार बदलने के लिए कहा जा रहा था। इस पर उन्हें स्पष्ट किया गया था कि संयंत्र में कार्य संयंत्र की आवश्यकता और संबंधित कर्मचारी की योग्यता के अनुसार निर्धारित किया जाता है।

बताया गया कि मंगलवार दोपहर अनिल मंजारे ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही उन्हें एनटीपीसी सीपत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मानवीयता के आधार पर उन्हें अपोलो अस्पताल भेजा गया।

NTPC World Environment Day

एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती के अनुसार, अनिल मंजारे की हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!