डिप्टी सीएम अरुण साव 80s फोटो ट्रेंड में शामिल, शेयर की पुरानी तस्वीर
रायपुर। सोशल मीडिया पर इन दिनों 1980 के दशक की यादें ताजा करने वाला 80s फोटो ट्रेंड छाया हुआ है। इसी ट्रेंड में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80s अंदाज की तस्वीर साझा की है।
अरुण साव ने तस्वीर के साथ लिखा, “Bringing back the decade of the golden era of grace.” यानी 80 के दशक की उस दौर की यादों को फिर से ताजा करने की कोशिश, जिसे उन्होंने ‘गोल्डन एरा ऑफ ग्रेस’ बताया। पोस्ट के साथ उन्होंने #80strend और #80svibes जैसे हैशटैग भी लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा 80s ट्रेंड
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों AI की मदद से तस्वीरों को 1980 के दशक के पुराने अंदाज में बदलने का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। लोग अपनी तस्वीरों को पुराने फिल्मी दौर, विंटेज फोटो और 80s फैशन के लुक में शेयर कर रहे हैं। तस्वीरों में उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, गर्म रोशनी और पुराने फिल्म कैमरे जैसा ग्रेन इफेक्ट देखने को मिल रहा है।

अरुण साव की पोस्ट भी इसी सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा है। उनकी तस्वीर सामने आने के बाद यह पोस्ट चर्चा में आ गई है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
