ड्रीम इंपीरिया सहकारी समिति के नवगठित संचालक मंडल का परिचय सम्मेलन संपन्न पूर्व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, नए संचालक मंडल में कार्यों का विभाजन
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर। ड्रीम इंपीरिया आवासीय परिसर में ‘ड्रीम इंपीरिया आवासीय सहकारी समिति मर्यादित’ के नवगठित संचालक मंडल के तत्वावधान में बुधवार को क्लब इंपीरिया कम्युनिटी हॉल में परिचय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम में परिसर के रहवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

हाल ही में संपन्न निर्वाचन में नवचयनित मुख्य पदाधिकारियों—अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दुबे, उपाध्यक्ष रश्मि द्विवेदी, जिला संघ प्रतिनिधि सह सचिव संजय मोदी एवं संचालक मंडल के समस्त सदस्यों का रहवासियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सोसाइटी के विकास एवं सुचारू संचालन में योगदान देने वाली पूर्व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया।
सामुदायिक जिम्मेदारियों का हुआ विभाजन
सोसाइटी की व्यवस्थाओं को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवगठित संचालक मंडल के सदस्यों के बीच विभिन्न सामुदायिक जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया।
कम्युनिटी हॉल, गेस्ट हाउस एवं जिम की जिम्मेदारी प्रतिमा राउत को, मंदिर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अनीता पांडे को, उद्यान एवं गार्डन प्रबंधन उपाध्यक्ष रश्मि द्विवेदी को, हाउसकीपिंग अपराजिता मिश्रा को, सुरक्षा व्यवस्था नारायण कौशिक को तथा विद्युत प्रबंधन प्रशांत सिन्हा को सौंपा गया।
इसी प्रकार वित्त, बजट एवं सोसाइटी हैंडओवर की जिम्मेदारी जिला संघ प्रतिनिधि सह सचिव संजय मोदी को, सिविल कार्य अमित खरे को, कार्यालय प्रबंधन गगन साहू को, लिफ्ट प्रबंधन की जिम्मेदारी अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दुबे को दी गई है।
अध्यक्ष ने सहयोग का किया आह्वान
सोसाइटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. घनश्याम दुबे ने अध्यक्षीय उद्बोधन में संचालक मंडल के सभी सदस्यों से कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी निवासियों के सहयोग से ही सोसाइटी के विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
उन्होंने नवीन संचालक मंडल के सदस्यों के बीच कार्य आवंटन की औपचारिक घोषणा भी की। उन्होंने रहवासियों से सकारात्मक सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा करते हुए कहा कि समिति उनके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी।
पूर्व संचालक मंडल का सम्मान
कार्यक्रम में पूर्व संचालक मंडल के सदस्यों द्वारा सोसाइटी के लिए किए गए योगदान एवं सेवाओं के लिए नवीन संचालक मंडल की ओर से उनका आदरपूर्वक सम्मान किया गया। इस दौरान रहवासियों ने भी नवगठित समिति को सोसाइटी के उज्जवल भविष्य, समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बिल्डर से हैंडओवर की प्रक्रिया पर चर्चा
बैठक में सोसाइटी के महत्वपूर्ण विषय बिल्डर से सोसाइटी के हैंडओवर की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि हैंडओवर से संबंधित प्रक्रिया का प्रभार संजय मोदी, जिला सहकारी संघ के मनोनीत प्रतिनिधि एवं सचिव द्वारा संभाला जाएगा।
गणेशोत्सव में भंडारे का प्रस्ताव
कार्यक्रम के दौरान ए-टावर निवासी राजू साहब द्वारा आगामी गणेश पक्ष में भव्य भंडारे के आयोजन का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों एवं रहवासियों के बीच चर्चा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर नवगठित संचालक मंडल ने सोसाइटी के विकास और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सभी रहवासियों से निरंतर सहयोग एवं सुझाव की अपेक्षा जताई।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
