प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित होगा एक दीया : तोखन साहू
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुम्हारपारा पहुंचकर कुम्हार से लिया मिट्टी का दीया, 17 सितंबर को दीप जलाने का किया आह्वान
बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के तहत आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने रविवार को बिलासपुर के कुम्हारपारा पहुंचकर कुम्हार से मिट्टी का दीया खरीदा। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को एक दीया जलाकर उनके प्रति स्नेह, सम्मान एवं शुभाशीष अर्पित करने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा-संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से सम्मानित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक दीया केवल प्रकाश का प्रतीक नहीं, बल्कि उन 25 वर्षों की सेवा और समर्पण के प्रति नागरिकों के सम्मान की अभिव्यक्ति भी है।

उन्होंने अभियान का संदेश देते हुए कहा, “एक दीया उन 25 वर्षों के नाम, जिसने जीवन सँवारा—उसे आशीर्वाद हमारा।” उन्होंने लोगों से 17 सितंबर को अपने घरों में एक दीया जलाकर इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की।
कुम्हारपारा पहुंचकर मिट्टी का दीया खरीदा
अभियान के दौरान तोखन साहू ने स्थानीय कुम्हार से मिट्टी का दीया लिया। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक कारीगरों एवं स्थानीय स्तर पर मिट्टी के दीये तैयार करने वाले कुम्हारों के महत्व को भी रेखांकित किया। मिट्टी के दीये भारतीय परंपरा, संस्कृति और स्थानीय कारीगरों के श्रम से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने नागरिकों से पर्व एवं विशेष अवसरों पर स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले मिट्टी के दीयों को प्राथमिकता देने की अपील भी की।
ग्राम बेलटुकरी पहुंचकर धर्मजीत सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी पहुंचे। यहां उन्होंने तखतपुर विधायक एवं वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह के जन्मदिवस पर उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
साहू ने धर्मजीत सिंह के सुदृढ़ नेतृत्व, स्पष्ट सोच एवं जनता से आत्मीय जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के संदेश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
