दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू, बेलटुकरी में विधायक धर्मजीत सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
वरिष्ठ नेता के अनुभवी नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना
बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह के जन्मदिवस पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू दिल्ली से विशेष रूप से बिलासपुर पहुंचे। उन्होंने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी में धर्मजीत सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तोखन साहू ने धर्मजीत सिंह के अनुभवी नेतृत्व, स्पष्ट सोच, सहज-सरल व्यक्तित्व और क्षेत्र की जनता के साथ उनके आत्मीय जुड़ाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि धर्मजीत सिंह ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता के हितों और विकास से जुड़े विषयों को हमेशा प्राथमिकता दी है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण तथा क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद उन्हें एक जनप्रतिनिधि के रूप में अलग पहचान दिलाता है।


साहू ने धर्मजीत सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
दिल्ली से विशेष रूप से पहुंचे बिलासपुर
बताया गया कि तोखन साहू दिल्ली से बिलासपुर पहुंचे और इसके बाद सीधे ग्राम बेलटुकरी जाकर धर्मजीत सिंह से मुलाकात की। जन्मदिन के अवसर पर वरिष्ठ नेता से व्यक्तिगत रूप से भेंट कर शुभकामनाएं देने को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी इसे आत्मीय संबंधों के रूप में देखा जा रहा है।
दोनों नेताओं के बीच हुई इस आत्मीय मुलाकात में आपसी स्नेह, सम्मान और मजबूत संबंधों की झलक देखने को मिली। साहू द्वारा अपने वरिष्ठ नेता एवं बड़े भाई समान धर्मजीत सिंह को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने का यह अवसर क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
