केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की पहल से लोरमी के फुलवारी एफ, मुंगेली के करूपान और कोटा के सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत
बिलासपुर। किसानों की सुविधा और धान उपार्जन व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू की पहल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उनके प्रयासों से लोरमी विधानसभा के फुलवारी एफ, मुंगेली विधानसभा के करूपान और कोटा विधानसभा के सिमरिया में नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति मिली है।
नवीन उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति से इन क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ केंद्रों तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे किसानों का समय और परिवहन व्यय बचेगा तथा धान खरीदी प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक एवं सुगम होगी।

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए क्षेत्रवासियों एवं किसानों ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है। वहीं, श्री साहू ने किसानों के हित में नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।


श्री साहू ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हित और उनकी सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति इसी किसान हितैषी सोच का परिणाम है। इससे स्थानीय किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में धान खरीदी व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं सुविधाजनक होगी।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
