हरतालिका तीज एवं गणेश चतुर्थी पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं
मुंगेली। अक्षय सौभाग्य एवं सुख-समृद्धि के पर्व हरतालिका तीज तथा प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के पावन पर्व गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने जिलेवासियों, विशेषकर सभी माताओं एवं बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरतालिका तीज का पर्व माताओं-बहनों के लिए आस्था, श्रद्धा, प्रेम और अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना से जुड़े इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी माताओं-बहनों के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

वहीं गणेश चतुर्थी के अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर हों और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहे।

उर्मिला रमेश यादव ने सभी नागरिकों से दोनों पर्वों को श्रद्धा, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
