महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर उर्मिला रमेश यादव ने दी शुभकामनाएं
‘आधी आबादी को पूरा हक’ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास का किया आह्वान
मुंगेली। जिला पंचायत मुंगेली की पूर्व सभापति उर्मिला रमेश यादव ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर महिला कांग्रेस की सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में समान अधिकार, सम्मान और अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करना समय की आवश्यकता है।

उर्मिला रमेश यादव ने कहा कि ‘आधी आबादी को पूरा हक’ महिला कांग्रेस का महत्वपूर्ण संकल्प है। महिलाओं की भागीदारी समाज, राजनीति और देश के विकास के प्रत्येक क्षेत्र में सुनिश्चित हो, इसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस लंबे समय से महिलाओं की आवाज को मजबूती के साथ उठाने का कार्य कर रही है। महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों, उनके अधिकारों और सम्मान के लिए संगठन की कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिला कांग्रेस की सभी बहनों से एकजुट होकर महिलाओं के हित में कार्य करने तथा जरूरतमंद महिलाओं की आवाज बनने का आह्वान किया।
पूर्व जिला पंचायत सभापति ने स्थापना दिवस पर महिला कांग्रेस के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान मिलने से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने संगठन से जुड़ी सभी महिलाओं को स्थापना दिवस की पुनः शुभकामनाएं दीं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
