25 सितंबर के स्थानीय अवकाश में संशोधन की मांग गेवा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
मुंगेली। गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कुमार नवरंग के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुंगेली में घोषित 25 सितंबर 2026 के स्थानीय अवकाश में संशोधन की मांग को लेकर जिलाधीश, मुंगेली को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि जिला मुंगेली में पूर्व में घोषित स्थानीय अवकाश की तिथि 25 सितंबर 2026 (शुक्रवार), अनंत चतुर्दशी निर्धारित की गई है। इसी दिन स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन एवं लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, रायपुर द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार जिले के प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में त्रैमासिक परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं।

एसोसिएशन ने कहा कि एक ही दिन स्थानीय अवकाश एवं त्रैमासिक परीक्षा होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा परीक्षा व्यवस्था में असुविधा उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों के हित और परीक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया जाना आवश्यक है।
एसोसिएशन ने मांग की है कि 25 सितंबर 2026 के स्थान पर 17 सितंबर 2026 (गुरुवार) को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए, जिससे त्रैमासिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुचारु रूप से आयोजित हो सकें।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक आदेश जारी करने का आग्रह किया।
ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार नवरंग, प्रदेशाध्यक्ष, बसंत बंजारे, दिनेश घोसले, सनत कुमार बंजारे, संतोष सोनकर, विजय मार्कण्डेय, लंकेश पाटले, गनपत घृतलहरे, दिलीप जाटवर, देवप्रसाद बर्मन, अश्वनी भारद्वाज, राजू मोहले, दिलीप काठले, चन्द्रकुमार महीलांग सहित संगठन के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
