CGPSC अभ्यर्थियों के लिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केंद्र में मॉक इंटरव्यू आयोजित

0
Screenshot_20260915_213451

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों के पैनल ने परखी अभ्यर्थियों की प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण

बिलासपुर । डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केंद्र बिलासपुर द्वारा CGPSC मुख्य परीक्षा 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क CGPSC Mock Interview प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजाक्स के प्रान्ताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मॉक इंटरव्यू में कुल 35 अभ्यर्थियों ने अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों एवं शिक्षाविदों के विशेषज्ञ पैनल के समक्ष साक्षात्कार दिया।

NTPC World Environment Day

मॉक इंटरव्यू के लिए गठित विशेषज्ञ पैनल में शिव बनर्जी, अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर;  गुड्डू राम जगत, अतिरिक्त कलेक्टर मंत्रालय;  अजय शतरंज, एसडीएम मुंगेली;  प्रकाश साहू, तहसीलदार बिलासपुर;  शेखर जायसवाल, जिला ट्रेजरी अधिकारी;  विजय किरण, जिला खाद्य अधिकारी तथा एस.एल. निराला, सेवानिवृत्त प्राचार्य, एसबीआर कॉलेज बिलासपुर शामिल रहे।

विशेषज्ञों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार वास्तविक CGPSC साक्षात्कार की प्रक्रिया एवं वातावरण को ध्यान में रखते हुए लिया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों की व्यक्तित्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद शैली, विषयगत ज्ञान, समसामयिक घटनाओं की समझ, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण का गहन मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों ने अभ्यर्थियों को उनके उत्तरों एवं प्रस्तुति के आधार पर आवश्यक सुधार के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में  जितेंद्र पाटले, प्रांतीय संगठन सचिव अजाक्स; डॉ. मोहन शेंडे एवं  शिव प्रधान का विशेष योगदान रहा। वहीं ज्ञान केंद्र के अनुभवी शिक्षकों एवं सक्रिय विद्यार्थियों ने पूरे दिन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन एवं समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. केदार अनंत, जिला अध्यक्ष अजाक्स बिलासपुर द्वारा किया गया। आयोजन के माध्यम से अभ्यर्थियों को न केवल मॉक इंटरव्यू का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि उन्हें अपनी कमियों को पहचानकर आगामी वास्तविक साक्षात्कार के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर भी मिला।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केंद्र बिलासपुर के संचालक मंडल द्वारा मॉक इंटरव्यू में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं CGPSC चयन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। ज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया कि प्रतिभावान एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन एवं अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!