ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता, 15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
IMG_20251206_090311_516.jpg

मुंगेली । जिले में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से कुल 15 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन मोबाइल, नगद राशि और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में की गई।

मुखबिर की सूचना बनी कार्रवाई की वजह

दिनांक 4 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल से बिलासपुर की ओर से मुंगेली की तरफ ब्राउन शुगर की तस्करी करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही जिले की साइबर सेल और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई के लिए रवाना हुई।

गीधा बायपास पर की गई घेराबंदी

सूचना की तस्दीक के बाद बिलासपुर रोड स्थित गीधा बायपास पर पुलिस ने घेराबंदी कर अलग-अलग स्थानों पर टीम को तैनात किया। शाम करीब 4:10 बजे बिलासपुर की ओर से आती पैशन प्रो मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 11 AK 2166) को रोका गया। मोटरसाइकिल में दो युवक सवार थे।

तलाशी में मिला ब्राउन शुगर का जखीरा

एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपियों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान—

आदित्य शर्मा के कब्जे से
10 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 50,000 रुपए)
एक रियल कंपनी का मोबाइल
600 रुपए नगद
दीपक सिंह छत्री के कब्जे से
5 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 25,000 रुपए)
एक एंड्रॉयड मोबाइल
एक कीपैड मोबाइल
400 रुपए नगद

इसके अलावा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, दोनों आरोपी जेल भेजे गए

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 527/2025, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर उन्हें जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. आदित्य शर्मा, पिता होरीलाल शर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवपुर, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली
  2. दीपक सिंह छत्री, पिता स्व. रामभाउ छत्री, उम्र 30 वर्ष, निवासी शिवपुर, थाना सिटी कोतवाली, मुंगेली

जप्त सामग्री
ब्राउन शुगर — 15 ग्राम (कीमत 75,000 रुपए)
नगद राशि — 1,000 रुपए
मोबाइल — 3 नग (कीमत 10,000 रुपए)
मोटरसाइकिल — 1 नग (कीमत 30,000 रुपए)
कुल जप्ती मूल्य — 1,15,000 रुपए

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली कार्तिकेश्वर जांगड़े, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सहायक उप निरीक्षक ईश्वर राजपूत, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, राहुल यादव, गिरिराज सिंह, राकेश बंजारे, हेमसिंह, परमेश्वर जांगड़े, रवि मिंज, रवि डाहिरे और रामकिशोर कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की जनता से अपील

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध नशा, मादक पदार्थ की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!