सेवा संकल्प अभियान: रक्तदान से मानव सेवा की मिसाल बनीं श्रीमती केसरी साहू

0
IMG-20260924-WA1063

‘सेवा मेरा योगदान’ से जुड़ी अम्बागढ़ चौकी की केसरी, कहा छोटा सा प्रयास किसी की जिंदगी में ला सकता है बड़ा बदलाव

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंबागढ़ चौकी में आयोजित 'सेवा मेरा योगदान' रक्तदान शिविर कार्यक्रम में स्थानीय बांधाबाजार निवासी श्रीमती केसरी साहू ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए दिया गया रक्त उसके जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। श्रीमती केसरी साहू ने इस भावना को आत्मसात करते हुए रक्तदान कर समाज के प्रति अपने योगदान की मिसाल प्रस्तुत की।

NTPC World Environment Day

उनका यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सहयोग होने के साथ-साथ समाज के अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करने वाला है। 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि समाज की सेवा के लिए बड़ा योगदान ही आवश्यक नहीं, बल्कि एक छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!