26 सितंबर को होगा सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह

0
IMG-20260924-WA1456

बिलासपुर । सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के सामाजिक उत्थान, एकजुटता एवं विकास के उद्देश्य से सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह का आयोजन 26 सितंबर 2026, शनिवार को शाम 4:00 बजे पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, बिलासपुर में किया जाएगा।

इस संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, शक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित विभिन्न जिलों से सेन, श्रीवास एवं नाई समाज के सामाजिक बंधु शामिल होंगे।

सम्मेलन के दौरान समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिभावान एवं समाजसेवी व्यक्तियों को केश शिल्पी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज की एकता, सामाजिक विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विनीत:
श्री गौरीशंकर श्रीवास
अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

श्री देवशरण सेन
सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
छत्तीसगढ़ शासन, समाज कल्याण विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!