आज से प्रदेशभर में शुरू होगा ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम

0
image_search_1790301133291

आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं से संवाद, पोषण जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा जोर

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 25 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के समन्वय से होने वाले इस कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी माताओं, बच्चों और समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य तथा महिला कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक केंद्र में निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजन होगा।

कार्यक्रम में ‘मेरी पौष्टिक थाली’ और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, बच्चों की खेल गतिविधियों और सामुदायिक सहभागिता से ‘न्योता भोज’ का आयोजन भी होगा। पोषण वाटिका के लिए पौधरोपण के साथ ‘घर-घर मुनगा, हर घर मुनगा’ का संदेश दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों के योगदान को सम्मानित किया जाएगा।

NTPC World Environment Day

महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाएं अपने अनुभव साझा करेंगी। पात्र हितग्राहियों का पंजीयन किया जाएगा। महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि का उपयोग अपने और बच्चों के पोषण के लिए करने वाली माताओं को ‘पोषण शक्ति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

पहले दिन, 25 सितंबर को रायपुर शहरी क्षेत्र, बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर में कार्यक्रम होंगे। इसके बाद निर्धारित जिलेवार तिथियों के अनुसार आयोजन 6 अक्टूबर तक चलेंगे। विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाते हुए जनप्रतिनिधियों, स्वसहायता समूहों, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!