आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओखर में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

0
IMG-20260925-WA1549

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी/बिलासपुर । आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओखर, तहसील मस्तूरी, जिला बिलासपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में आज पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी देना था।

कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों के साथ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संतुलित आहार, पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के उचित पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर ग्रामीणों को स्थानीय एवं आसानी से उपलब्ध पोषणयुक्त खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुपोषण की रोकथाम एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जनसामान्य में “सही पोषण, स्वस्थ जीवन” के संदेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!