सेवा की कहानी : नियमित राशन से परिवारों को राहत, घर की अन्य जरूरतों के लिए भी बच रही राशि

0
IMG-20260926-WA0693

जया देवी और शिवमाला देवी के लिए खाद्यान्न योजनाएँ बनीं भरोसे का आधार

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाएँ जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत पहुँचा रही हैं। बलरामपुर की श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तथा मुख्यमंत्री खाद्यान्न सुरक्षा योजना से मिलने वाला नियमित राशन घर चलाने का संबल बना है।

NTPC World Environment Day

बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 11 निवासी श्रीमती जया देवी को शासकीय उचित मूल्य दुकान से हर महीने चावल, चना और नमक मिल रहा है। वे बताती हैं कि पहले महीने भर के राशन का इंतजाम बड़ी चिंता थी। अब समय पर राशन मिलने से भोजन की जरूरत पूरी होती है और बची हुई राशि बच्चों की पढ़ाई तथा घर की अन्य आवश्यकताओं पर खर्च कर पाती हैं। उनके शब्दों में, “हर महीने राशन मिलने से घर चलाने में बहुत मदद मिलती है।”

श्रीमती शिवमाला देवी के परिवार को भी पात्रता के अनुसार उचित मूल्य दुकान से नियमित खाद्यान्न मिल रहा है। वे बताती हैं कि इससे महीने के राशन की चिंता कम हुई है और परिवार का बजट संभालना आसान हुआ है। नियमित खाद्यान्न उनके परिवार के लिए राहत और सुरक्षा का आधार बना है।

दोनों महिलाओं ने जरूरतमंद परिवारों तक खाद्यान्न पहुँचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। श्रीमती जया देवी और श्रीमती शिवमाला देवी के अनुभव बताते हैं कि समय पर मिलने वाला राशन परिवार की भोजन संबंधी जरूरत पूरी करने के साथ अन्य आवश्यक खर्चों के लिए भी आर्थिक गुंजाइश बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!