सेवा की कहानी बदलाव

0
IMG-20260928-WA0643

हर महीने मिलने वाले 1,500 रुपये से दवाइयों और घर की जरूरतों का खर्च उठाने में मदद

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाएं उनकी रोजमर्रा की जरूरतों में सहारा बन रही हैं। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत सतपता निवासी श्री कामेश्वर प्रजापति की कहानी इसका उदाहरण है। बढ़ई का काम करने वाले श्री प्रजापति को मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना के तहत हर महीने 1,500 रुपये की सहायता मिल रही है।

NTPC World Environment Day

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपना अनुभव साझा करते हुए श्री प्रजापति बताते हैं कि पेंशन की राशि से वे दवाइयां खरीदते हैं और घर की अन्य आवश्यकताएं पूरी करते हैं। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से दैनिक खर्चों की व्यवस्था में उन्हें सहूलियत हुई है। उन्होंने योजना का लाभ मिलने पर राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्री प्रजापति ने अन्य पात्र श्रमिकों से भी श्रम विभाग में पंजीयन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजीयन कराने के बाद श्रमिक अपनी पात्रता के अनुसार विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!